अल्मोड़ा। जिले में पल पल मौसम का मिजाज बदल रहा है। सोमवार को कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इस दौरान गर्मियों में भी सुबह हल्की ठंड का एहसास रहा। इन दिनों क्षेत्र में मौसम के उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। सोमवार को सुबह कुछ देर बूंदाबांदी हुई। हालांकि कुछ देर चटख धूप खिल गई, लेकिन फिर आसमान में बादल छा गये। तापमान में लगातार बदलाव होता रहा।