फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: स्वास्थ्य शिविर में 54 से अधिक ग्रामीणों कराई जांच

Tue, 13 Jan 2026 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत व्यासी में आदि फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 54 से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य की जांच की। चिकित्सकों ने अत्याधुनिक मशीनों से जांच कर ग्रामीणों को दवाइयां भी वितरित कीं। डॉ. गौरव जोशी ने ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव की जानकारी देते हुए ठंड के मौसम में बच्चों की विशेष देखभाल करने और घरों में साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सर्दी में लापरवाही बच्चों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। इस दौरान फार्मासिस्ट जीएस रावत, सुरेंद्र सिंह, गणेश लाल, पार्वती देवी, नवीन चंद्र, प्रेमा देवी, पूजा आर्या, सुनीता देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें