फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: लोधिया में पानी के लिए 250 से अधिक की आबादी परेशान

Thu, 20 Apr 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
लोधिया के मल्ली बरसीमी के इस तरह प्राकृतिक जल स्रोतों से बुझती है ग्रामीणों की प्यास।। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हर घर नल से जल पहुंचाने की योजना को लोधिया का मल्ली बरसीमी गांव फेल साबित कर रहा है। यहां के घरों में अब तक कनेक्शन नहीं लग सके हैं और पेयजल योजना का निर्माण भी नहीं हुआ है। ऐसे में यहां की 250 से अधिक की आबादी पानी के लिए तरस गई है। प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाकर ग्रामीण अपनी प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन योजना के तहत करोड़ों खर्च कर हर घर नल से जल पहुंचाने के दावे हो रहे हैं। मल्ली बरसीमी गांव में एक घर में भी पानी का कनेक्शन नहीं लग सका है। गांव के लिए अब तक कोई पेयजल योजना अस्तित्व में नहीं आ सकी है। ऐसे में यहां की 250 से अधिक की आबादी परेशान है। ग्रामीण प्राकृतिक जल स्रोतों से अपनी प्यास बुझा रहे हैं। आधे से एक किमी दूर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर ग्रामीण अपनी जरूरत पूरी कर रहे हैं। उनकी परेशानी देखने वाला कोई नहीं है।

गर्मी में जल स्रोतों का पानी घटने से परेशानी
अल्मोड़ा। बरसीमी के सूरज कुमार, कमलेश कुमार, रोहित कुमार, भुवन कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वे वर्षों से प्राकृतिक जल स्रोतों पर निर्भर हैं। गर्मी में परेशानी बढ़ जाती है। भीषण गर्मी में स्रोतों का जलस्तर घटने से उन्हें पर्याप्त पानी के लिए जूझना पड़ता है। ऐसे में उन्हें गधेरों के पानी से भी प्यास बुझानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि वे वर्षों से पेयजल योजना के निर्माण की मांग कर रहे हैं। उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट- मल्ली बरसीमी को निर्माणाधीन नई पेयजल योजना से जोड़ा जाएगा। योजना का निर्माण हो रहा है। इसके बाद घरों तक कनेक्शन पहुंचाए जाएंगे।
अरुण कुमार सोनी, ईई, जल संस्थान, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें