फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भीषण गर्मी में शोपीस बने पंखे, लोग बेहाल

Mon, 19 Jun 2023 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। बारिश और तेज अंधड़ में 11 केवीए हाईटेंशन लाइन में खराबी आने से भैंसियाछाना ब्लॉक के 55 गांवों में 23 घंटे बिजली गुल रही। ऐसे में क्षेत्र की 12,000 से अधिक की आबादी को परेशानी झेलते हुए मोमबत्ती के सहारे घरों को रोशन करना पड़ा।
विज्ञापन

भैंसियाछाना के 55 से अधिक गांवों को बिजली आपूर्ति करने वाली लाइन बीते शनिवार को तीन बजे के करीब तोली सबस्टेशन से बाड़ेछीना के बीच चीड़ का पेड़ गिरने से टूट गई और तार में खिंचाव से खंभे उखड़ गए। इससे बाड़ेछीना, पेटसाल, पल्यूं बैंड, धौलछीना, कसाण बैंड, जमरानी बैंड, कनारीछीना, लिंगुणता, मंगलता, सेराघाट समेत अन्य सभी गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही। लोगों को पूरी रात बगैर बिजली के गुजारनी पड़ी और उन्होंने मोमबत्ती के सहारे घरों को रोशन किया। दूसरे दिन रविवार को 23 घंटे बाद किसी तरह लाइन ठीक की जा सकी। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली।




मोबाइल भी बन गए शोपीस
धौलछीना (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में 23 घंटे तक बिजली गुल रहने से अधिकतर लोगों के मोबाइल फोन बंद हो गए और फोन पर बात करने और इंटरनेट चलाने के लिए तरस गए। उनका शेष दुनिया से फोन संपर्क कट गया। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद फोन चार्ज हुए तो लोगों के चेहरे पर खुशी लौटी।
विज्ञापन


सिरमोली गांव के पास पेड़ गिरने से 11 केवीए लाइन टूट गई। खराबी को दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। - ललित मोहन डालाकोटी, जेई, यूपीसीएल, भैंसियाछाना (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें