फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में तीन साल में 11 हत्या

Fri, 16 Jun 2023 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पहाड़ की शांत वादियों में भी आपराधिक गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। खासकर हत्या की घटनाओं में खासा इजाफा हो रहा है जो चिंता का विषय बन रहा है। अल्मोड़ा जिले में तीन साल में हत्या की 11 घटनाएं दर्ज हुईं हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

आम तौर पर पर्वतीय क्षेत्रों को आपराधिक दृष्टि से शांत समझा जाता है लेकिन अब हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। अल्मोड़ा जिले में बीते तीन साल में 11 लोगों की हत्या हुई है। पुलिस से मिले आंकड़ों के अनुसार नगर क्षेत्र में हत्या की सबसे अधिक घटनाएं हुईं हैं। नगर में तीन साल में चार लोगों की हत्या हुई है। हत्या के मामले में जिले का लमगड़ा विकासखंड दूसरे नंबर पर है। पिछले तीन साल में वहां तीन लोगों की हत्या हुई। द्वाराहाट, चौखुटिया, सोमेश्वर, भतरौंजखान क्षेत्र में भी एक-एक व्यक्ति की हत्या हुई है। हालांकि पुलिस ने हत्या के इन सभी मामलों को सुलझाकर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा है लेकिन ये आंकड़े लोगों को डरा रहे हैं। इससे चिंतित कई लोग कानून व्यवस्था पर सवाल भी उठा रहे हैं।


पिछले तीन साल में हत्या के 11 मामले सामने आए हैं जिन्हें तत्परता से सुलझाकर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। कानून व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। - विमल प्रसाद, सीओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें