फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरांश के फूलों ने कौसानी और ग्वालदम की सुंदरता पर बिखेरा लाल रंग

विज्ञापन
कौसानी के जंगल में खिले बुरांश के फूल - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। कौसानी और ग्वालदम के जंगल आजकल बुरांश के फूलों से लद गए हैं। बुरांश के फूलों ने यहां के जंगलों की सुंदरता पर चार चांद लगा दिए हैं।
विज्ञापन

कौसानी और ग्वालदम के जंगल में बुरांश के सैकड़ों पेड़ हैं। बुरांश के छोटे और बड़े पेड़ आजकल फूलों से लाल हो गए हैं। बुरांश के फूलों ने पर्यटक स्थल कौसानी और ग्वालदम की सुंदरता पर चार चांद लगा दिए हैं। यहां पहुंचे बंगाली पर्यटकों के लिए बुरांश के फूल आकर्षण का केंद्र बने हैं। कई उद्यमी आजकल जंगलों से बुरांश के फूल तोड़कर उनका जूस बना रहे हैं। इस जूस की बाजार में काफी मांग है। कौसानी के सीमा गांव निवासी वृक्षप्रेमी दिनेश लोहनी ने बताया कि वह बुरांश के संरक्षण के लिए 15 साल से काम कर रहे हैं। कौसानी के आसपास लोहनी बुरांश के 200 पौधे लगा चुके हैं। इनमें से 125 पौधों पर सात साल में ही फूल आने लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें