फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बंदरों ने मचाया शहर में आतंक, लोगों को काटना पड रहा है अस्पताल के चक्कर

Thu, 25 May 2023 06:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा

सार

पिछले एक साल में 300 से अधिक लोग बंदरों के हमले में घायल हुए हैं। तीन माह के भीतर ही बंदरों के हमले की 54 घटनाएं सामने आईं हैं। बंदर बागवानी और फलों को खासा नुकसान पहुंचा रहे हैं जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जिले में बढ़ रहे बंदरों के आतंक से गांव, नगर के लोग परेशान हैं। बंदर खेती को नुकसान पहुंचाने के साथ ही राहगीरों पर हमला भी कर रहे हैं। हालात यह हैं कि पिछले एक साल में बंदरों के हमले से घायल 320 लोगों को अस्पताल आना पड़ा है। ऐसे में छोटे बच्चों को अकेले स्कूल भेजने में भी अभिभावक डर रहे हैं।

विज्ञापन


नगर के ढूंगाधारा, पूर्वी, पश्चिमी पोखरखाली, रानीधारा, खत्याड़ी, सरकार की आली, नृसिंहबाड़ी, चीनाखान, धारानौला आदि मोहल्लों में बंदरों का आतंक है। बंदर अकेले आवाजाही करने वाले लोगों पर हमले की घटनाएं बढ़ गईं हैं। पिछले एक साल में 300 से अधिक लोग बंदरों के हमले में घायल हुए हैं। तीन माह के भीतर ही बंदरों के हमले की 54 घटनाएं सामने आईं हैं। ऐसे में लोगों ने प्रशासन, वन विभाग, नगर पालिका से बंदरों से आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं ईओ नगर पालिका भरत त्रिपाठी ने कहा कि बंदरों को पकड़ने के लिए जल्द अभियान चलाया जाएगा।

ये भी पढ़े...UK Board Result: IAS बनकर देश सेवा करना चाहती है 12वीं की टॉपर, हर अभिभावक के लिए प्रेरणा हैं तनु के माता-पिता
विज्ञापन
विज्ञापन


खेती को भी पहुंचा रहे नुकसान
 हवालबाग, मटेला, लमगड़ा, सोमेश्वर, स्याल्दे सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में बंदरों के आतंक से किसान परेशान हैं। बंदर बागवानी और फलों को खासा नुकसान पहुंचा रहे हैं जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। घर, दुकान और रसोई तक से बंदर सामान निकालकर ले जा रहे हैं। हालात यह हैं कि भगाने पर बंदर हिंसक होकर लोगों पर हमला करने लगे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें