अल्मोड़ा। जंगल की आग बुझाने के लिए जिला प्रशासन की तैयारियों की परख के लिए 30 जनवरी को जिले के तीन स्थानों पर मॉक ड्रिल होगी।
मॉक ड्रिल से पहले 28 जनवरी को एक बार फिर तैयारियों को परखा जाएगा। इस संबंध में आपदा प्रबंधन के सचिव विनोद कुमार सुमन ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर तैयारी पर चर्चा की और वन अग्नि रोकने के संबंध में हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन की ओर से डीएम आलोक कुमार पांडेय ने जनपद स्तर पर की गई तैयारी के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को सिनौली और पश्चिमी बिनसर सहित तीन स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। संवाद