अल्मोड़ा। आयुर्वेदिक अनुसंधान संस्थान रानीखेत में अग्नि सुरक्षा पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। फायर स्टेशन प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गणेश चंद्र ने बताया कि संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव की जानकारी दी गई। कहा आग बुझाने के तरीकों की जानकारी देते हुए घरेलू गैस सिलिंडर में आग लगने पर बचाव के उपायों को डेमो के माध्यम से समझाया गया।