मौलेखाल। सल्ट विधानसभा स्थित ग्राम पंचायत पीनाकोट में विधायक महेश जीना ने शनिवार को ग्राम सचिवालय और पंचायत भवन का लोकार्पण किया। इसकी लागत 10 लाख रुपये बताई गई है। इस मौके पर विधायक जीना ने भवन के लिए भूमि दान करने वाले जीवन सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने किए जा रहे विकास कार्यों का ब्यौरा भी रखा। लोकार्पण कार्यक्रम के बाद विधायक जीना नेवलगांव स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने के उद्देश्य से स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट लॉन्च की। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। अपने संबोधन में विधायक महेश जीना ने स्कूली छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया के सकारात्मक प्रभाव के बारे में बताया। इस मौके पर उनके साथ गुड्डी देवी, प्रदीप सिंह मावड़ी, सुरेश कड़ाकोटी, रमेश उप्रेती आदि रहे।