बागेश्वर। नगर क्षेत्र निवासी एक नाबालिग किशोरी ने कीटनाशक गटक लिया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मंगलवार को 17 वर्षीय किशोरी ने अज्ञात कारणों से घर में रखा फिनाइल गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक डॉ. भूपेंद्र घटियाल ने बताया जिला अस्पताल में ईएनटी सर्जन नहीं होने के कारण किशाेरी को रेफर किया गया है। संवाद