फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मंत्री अग्रवाल ने दिए निकायों की आय बढ़ाने के निर्देश

Wed, 05 Jul 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा के  सर्किट हाउस में  अधिकारियों से बैठक  लेते शहरी विकास, आवास, विधायी एवं संसदीय  शहरी
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शहरी विकास एवं आवास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने नगर निकाय, प्राधिकार, शहरी विकास एवं आवास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर निकायों की आय बढ़ाने के प्रयास करने के निर्देश दिए। मंत्री अग्रवाल ने नगर निकायों में स्वच्छ भारत मिशन, पीएम आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन और कर वसूली आदि जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की। बरसात में जलभराव से मच्छरों के कारण फैलने वाले डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से निपटने के लिए ईओ को नगर में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने और नालों की निरंतर सफाई करने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कूड़ा निस्तारण की जानकारी लेकर नगर के वार्ड में कीटनाशक दवा का छिड़काव की सूचना वहां के जनप्रतिनिधि को देने के लिए कहा। पीएम स्वनिधि योजना के तहत लक्ष्य के सापेक्ष वेंडर को चयन करने की बात कही। इस मौके पर डीएम विनीत तोमर, एडीएम सीएस मर्तोलिया, पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें