अल्मोड़ा। दुग्ध संघ से जुड़े अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के दुग्ध उत्पादकों के लिए अच्छी खबर है। कोरोना काल को देखते हुए दुग्ध संघ अल्मोड़ा ने एक जुलाई से उत्पादकों से खरीदने जाने वाले दूध में एक रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। दुग्ध संघ के अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट ने बताया कि दूध क्रय मूल्य में एक रुपये की बढ़ोतरी का लाभ अल्मोड़ा जिले की 250 और बागेश्वर जिले की 75 समितियों से जुड़े दुग्ध उत्पादकों को मिलेगा।