चौखुटिया (अल्मोड़ा)। बसभीड़ा दुग्ध समिति परिसर में दुग्ध उत्पादकों और आपूर्तिकर्ताओं को पिछले वित्तीय वर्ष का बोनस प्रदान किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र खोलिया ने कहा कि दुग्ध उत्पादक ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके परिश्रम से ही डेयरी उद्योग मजबूत हो रहा है। पूर्व विधायक महेश नेगी ने ग्रामीण महिलाओं की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि दुग्ध उत्पादन गांवों में रोजगार का मजबूत जरिया बन रहा है। इस मौके पर दुग्ध उत्पादक विकास संगठन के अध्यक्ष आनंद सिंह, कुंवर राम आदि रहे।