फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग्ध विभाग के जीएम डॉ. जोशी का हार्ट अटैक से निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड महिला दुग्ध विकास परियोजना के अपर निदेशक और दुग्ध संघ अल्मोड़ा बागेश्वर के जीएम डॉ. एलएम जोशी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। डॉक्टर जोशी मंगलवार को ऑफिस से पातालदेवी स्थित आवास लौटे। देर शाम उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। आसपास के लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। डॉक्टर जोशी की पत्नी हल्द्वानी के महिला डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उनका इकलौता पुत्र एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र है। उनके निधन का समाचार मिलने पर उत्तराखंड दुग्ध फेडरेशन के उपाध्यक्ष दीप डांगी सहित विभाग के अधिकारी अस्पताल पहुंच गए अनेक लोगों ने उनके निधन पर संवेदना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें