फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौनी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए: तिवारी

विज्ञापन
अल्मोड़ा के धानानौला में राम सिंह धौनी की प्रतिमा में माल्यार्पण करते विधायक मनोज तिवारी। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह धौनी की 92वीं पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। सालम समिति की ओर से जिला पंचायत परिसर धारानौला में धौनी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि धौनी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा वे निर्माणाधीन एफसीआई का नाम धौनी के नाम पर रखने, धौनी की पुण्यतिथि और जयंती समारोह को सरकारी स्तर पर मनाए जाने के लिए हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया। सालम समिति की मांग पर राम सिंह धौनी पुस्तकालय वाचनालय भवन में गेट निर्माण, भवन के सौंदर्यीकरण व विस्तारीकरण के लिए विधायक निधि से ढाई लाख देने की घोषणा की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी थे। अध्यक्षता अर्बन बैंक के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल और संचालन सालम समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने किया। वहां पर रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन मनोज सनवाल, डॉ. जेसी दुर्गापाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री केवल सती, प्रोफेसर एसएस पथनी, पूर्व पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, कांग्रेस महिला अध्यक्ष लता तिवारी, महामंत्री गीता मेहरा, रणजीत भंडारी, मीना भैसोड़ा, सालम समिति के संरक्षक गोविंद लाल वर्मा आदि थे।
धौनी पार्क में प्रतिमा पर पुष्पांजलि
अल्मोड़ा। राम सिंह धौनी ट्रस्ट की ओर से राम सिंह धौनी की पुण्य तिथि पर सिकुड़ा बैंड तिराहे स्थित राम सिंह धौनी पार्क में स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। अध्यक्षता ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष आनंद सिंह ऐरी ने की। ट्रस्ट के सचिव और धौनी की एकमात्र संतान हरि प्रिया नेगी के पुत्र भूपेंद्र नेगी ने कहा कि धौनी के व्यक्तित्व और कृतित्व को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। वहां पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष हयात सिंह गैड़ा, पंकज टम्टा, जसौद सिंह बिष्ट, दिनेश सिजवाली, हीरा सिंह बिष्ट, पंकज बिष्ट, हरिता नेगी, भानु प्रताप सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें