महर्षि विद्या मंदिर द्वितीय में महर्षि योगी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते शिक्षक।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। महर्षि विद्या मंदिर पपरसली में महर्षि महेश योगी का 104वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। गुरु परंपरा पूजन और दीप जलाने के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस मौके पर सामूहिक प्राणायाम और भावातीत ध्यान, सिद्धि का अभ्यास किया गया। प्रधानाचार्य बसंत बल्लभ भट्ट ने महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष ब्रह्मचारी गिरीश का संदेश सुनाया। इधर महर्षि विद्या मंदिर द्वितीय में भी महर्षि महेश योगी का जन्म दिन मनाया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य हेमा कांडपाल ने महर्षि के विश्व शांति की स्थापना के संदेश को पूरा करने का आह्वान किया। इस मौके पर शिक्षक सुंदर नयाल, गीता चौहान, भावना, चंद्रकला, हेमा भट्ट आदि थे।