फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कोविड कर्मियों ने पूर्व सीएम रावत को दिया ज्ञापन

Sat, 06 May 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा के कर्नल सतीश चंद्र जोशी पार्क में पूर्व सीएम हरीश रावत को ज्ञापन देते कोविड कर्मी। संव
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोरोना काल में जिले के अस्पतालों में तैनात कोविड कर्मियों ने विभिन्न मांगों के लिए शनिवार को 45वें दिन भी हड़ताल की। इसके बावजूद मांग पूरी न होने से नाराज कर्मचारियों ने चौघानपाटा स्थित कर्नल सतीश चंद्र जोशी पार्क में हुई सभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को ज्ञापन दिया। कर्मचारियों ने मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने की बात भी दोहराई। ज्ञापन देने वालों में पंकज कुमार पांडे, विजय प्रसाद, साहिल जोशी, मुकेश शर्मा, सपना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



आंदोलन पर डटे रहे उपनल कर्मी
बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग में समायोजन की मांग के लिए कोविड उपनल कर्मचारियों ने शनिवार को भी बेमियादी आंदोलन किया। उपनल कर्मियों ने बताया कि 15 मार्च को सेवा समाप्त होने के कारण वह 16 मार्च से जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना दे रहे हैं। उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनके भविष्य पर भी संकट पैदा हो गया है। कर्मचारियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन की बात दोहराई। इस मौके पर संजय कनौजिया, रितु कनौजिया, पूजा कनौजिया, रीता, अशोक, केवलानंद, अंकित, विक्रम मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें