रामनगर। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के महासचिव प्रभात ध्यानी ने राशन वितरण की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा कि 2 महीने से राशन की दुकानों पर राशन के लिए लोग चक्कर काट रहे हैं। यहां राशन नहीं पहुंचा है। गरीब लोगों के सामने संकट पैदा हो गया है। उन्होंने जल्द ही राशन वितरण की व्यवस्था सुचारू करने की मांग की। इस दौरान चिंताराम, लालमणि, गोपाल असनोड़ा, नंदकिशोर आदि लोग मौजूद रहे।