अल्मोड़ा। जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (डीएलआरसी) की जिला कार्यालय सभागार में बैठक हुई। सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने सभी बैंकों को ऋण जमा अनुपात का 80 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारियों को विभागों से प्राप्त आवेदनों का जल्द निस्तारण करना होगा। उन्होंने जिन आवेदनों में आपत्तियां है उन्हें शीघ्र संबंधित विभाग को हस्तांतरित करने, आवेदनों को अधिक समय तक लंबित न रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष में प्रत्येक योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी बैंकों को संबंधित विभागों के साथ मिलकर आवेदकों से आवेदन प्राप्त करने में गंभीरता दिखानी होगी। उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी को कई बैंकों में किसान क्रेडिट कार्ड से संबंधित लंबित आवेदनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में लीड बैंक प्रबंधक डीएस गर्ब्याल सहित कई विभागों और बैंकों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद