फोटो - 26 एएलएम 32 पी - जीअाईसी नाई में एसएमसी अौर पीटीए की बैठक में मौजूद सदस्य।। संवाद
अल्मोड़ा। जीआईसी नाई में हुई विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) और अभिभावक शिक्षा संघ (पीटीए) की बैठक में विद्यालय के दो शिक्षकों के स्थानांतरण पर आक्रोश जताया। समिति के पदाधिकारियों और अभिभावकों ने विद्यालय की समस्याओं के समाधान के लिए अगले माह डीएम विनीत तोमर से मुलाकात करने का निर्णय लिया।
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र नयाल ने बताया कि विद्यालय में शिक्षकों के 16 पद सृजित हैं। इसके सापेक्ष केवल नौ पदों पर ही शिक्षक तैनात हैं। पीटीए अध्यक्ष पूरन भंडारी ने कहा कि इस वर्ष से यहां इंटर में विज्ञान वर्ग शुरू तो हुआ लेकिन शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो सकी है। इससे विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो सकता है। सभी अभिभावकों ने शिक्षकों की तैनाती के लिए आंदोलन का निर्णय लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रमेश रावल, दीप्ति भोजक नयाल, बीना भंडारी, ममता भंडारी, मुन्नी नयाल, रेवती आर्या आदि मौजूद रहे।
वनस्पति विज्ञान की आंतरिक लिखित परीक्षा दो अगस्त को
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के बीएससी दूसरे सेमेस्टर (एनईपी) के बायो ग्रुप की वनस्पति विज्ञान की आंतरिक लिखित परीक्षा दो अगस्त को होगी। विभागाध्यक्ष डॉ. धनी आर्या ने बताया कि परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से तय समय पर परिसर में पहुंचने को कहा है।