रानीखेत (अल्मोड़ा)। सुनियाकोट गांव में आयोजित बैठक में विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को वीबीजीरामजी, प्रधानमंत्री आवास और राज्य वित्त योजना की जानकारी दी। ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह परिहार ने ग्राम पंचायत के समग्र विकास के लिए मिलजुल कर कार्य करने का अपील की। इस दौरान ग्रामीणों ने जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए तारबाड़ और सोलर फेंसिंग सहित अन्य समस्याएं उठाईं। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विपिन चंद्र आर्या ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। जिला पंचायत सदस्य निशा कनवाल ने विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहां ग्राम विकास अधिकारी नवीन भट्ट, गोपाल सिंह कनवाल, गणेश राम, कुनाल रावत, नवीन नेगी, डूंगर सिंह, नारायण सिंह, बची राम, धर्मानंद सती, हीरा सिंह बिष्ट, गौरव आदि मौजूद रहे।