फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा के मुख्य चौराहों पर लगेंगे साइन बोर्ड

Tue, 27 Jun 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मौजूद डीएम विनीत तोमर व अधिकारी।संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गंभीरता से काम करना होगा। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में क्रश बैरियर लगाने होंगे। यह बात सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम विनीत तोमर ने मंगलवार को कही। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर सुरक्षात्मक कार्य करने के लिए संबंधित अधिकारियों को गंभीरता दिखानी होगी। सभी को मिलकर शून्य दुर्घटना विजन के साथ काम करना होगा। उन्होंने दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रियल जांच समय से पूरी कर इसे पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। कहा कि पुलिस और परिवहन विभाग को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने सड़क निर्माण की कार्यदायी संस्थाओं को शहर के मुख्य चौराहों पर स्थानों के नाम के साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। कहा कि इससे पर्यटकों को सुविधा होगी। बैठक में सीओ ओशिन जोशी, एसडीएम सदर गोपाल सिंह चौहान, लोनिवि के केसी आर्य, आरटीओ गुरुदेव सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें