फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चौड़ा क्लस्टर में शामिल नौ गांवों के लिए बनी कार्ययोजना

Thu, 27 Jul 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
फोटो- 27एएलएम15पी- विकास भवन में हुई बैठक में मौजूद अधिकारी।। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ग्राम्य विकास विभाग की ओर से संचालित ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना की बैठक विकास भवन सभागार में हुई। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण परियोजना निदेशक पुष्पेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के तहत विकासखंड भिकियासैंण में चयनित चौड़ा क्लस्टर में शामिल नौ गांवों के लिए तैयार कार्ययोजना की पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी।
विज्ञापन



अध्यक्षता करते हुए उन्होंने भिकियासैंण के बीडीओ को सभी विभागों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना को साकार करने के निर्देश दिए। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को रोजगार से जोड़कर पलायन को रोका जा सकता है। इसके लिए सरकार ने कई योजनाएं संचालित की हैं जिन्हें लोगों तक पहुंचाना होगा। जिला परियोजना प्रबंधक राजेश कुमार मठपाल ने वर्ष 2022-23 और 2023-24 में किए कार्यों की जानकारी दी। बैठक में डीडीओ संतोष पंत, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, सीवीओ डाॅ. उदय शंकर, डीएचओ सतीश कुमार शर्मा आदि रहे।


चौखुटिया में होगा स्वरोजगार बढ़ाने का प्रयास

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। मां अगनेरी स्वायत्त सहकारिता से जुड़ी महिलाओं ने आपुण बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। इससे पहले वेतनधार में निदेशक मंडल की बैठक हुई। इसमें स्वरोजगार पर बल देकर व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ाने का निर्णय लिया गया। वहां आजीविका समन्वयक गोपाल जोशी, एएचओ विक्रम सिंह, लक्ष्मी देवी, कमला देवी, मीरा, रेखा, संतोष शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें