फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मेडिकल कॉलेज में जल्द ओटी व आईसीयू का संचालन होगा शुरू

Sat, 04 Mar 2023 09:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आखिरकार दो साल के लंबे इंतजार के बाद अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में जल्द आईसीयू और ओटी का संचालन होगा। इस माह ओटी व आईसीयू भवन मेडिकल कॉलेज को हस्तांतरित होगा। इसके बाद यहां हर तरह की सर्जरी हो सकेगी और इसका लाभ मरीजों को मिलेगा।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में 450 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज को धरातल पर उतारा गया था। दो साल पूर्व इसका संचालन भी शुरू कर दिया लेकिन अब तक यहां ओटी व आईसीयू का संचालन शुरू नहीं हो सका और इसके लिए यहां पहुंचीं मशीनें पैकिंग से बाहर नहीं आ सकीं। ऐसे में गंभीर मरीजों को आईसीयू सुविधा व ऑपरेशन कराने के लिए हायर सेंटर की दौड़ लगानी पड़ रही है। इसके पीछे की बड़ी वजह ओटी और आईसीयू भवन का निर्माण व इसका हस्तांतरण न होना था। इसी बीच जिले के लोगों के अच्छी खबर सामने आई है। ओटी व आईसीयू भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है जिसका जल्द मेडिकल कॉलेज को हस्तांतरण होगा। कॉलेज प्रबंधन का दावा है कि इस माह के अंत तक ओटी और आईसीयू का संचालन शुरू हो जाएगा। ऐसे में जिले के साथ ही बागेश्वर, पिथौरागढ़ से पहुंचने वाले मरीजों को यहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है।

ओटी व आईसीयू के संचालन के लिए दिया जा रहा स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण
अल्मोड़ा। ओटी व आईसीयू के संचालन की कवायद तेज होते ही मेडिकल कॉलेज प्रबंधन सजग हो गया है। इनके संचालन के लिए डॉक्टरों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक ओटी के संचालन के बाद यहां मेजर सर्जरी भी शुरू होगी।
विज्ञापन


अग्निशमन की भी मिलेगी एनओसी
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज का संचालन तो पहले ही शुरू हो चुका है। यहां आग की घटनाओं से निपटने के इंतजाम नहीं होने से अब तक अग्निशमन विभाग की तरफ से एनओसी नहीं मिल सकी है। इसी बीच यहां तीन लाख लीटर क्षमता के पानी का टैंक का निर्माण कर आग की घटनाओं से निपटने के जरूरी इंतजाम पूरे हो गए हैं। ऐसे में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को जल्द अग्निशमन विभाग की एनओसी भी मिलेगी।
ओटी और आईसीयू का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। कुछ ही दिनों में यह कॉलेज प्रबंधन को हस्तांतरित होगा। इस माह के अंत तक इनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें