फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने सामूहिक त्याग पत्र वापस लिया

विज्ञापन
अल्मोड़ा में पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति की बैठक में मौजूद सस्ता गल्ला विक - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति की नंदादेवी मंदिर परिसर में बैठक हुई। अपर आयुक्त और जिलापूर्ति अधिकारी की ओर से जिला स्तरीय मांगो के पूरा होने पर समिति ने सामूहिक त्याग पत्र वापस लेकर खाद्यान्न सामग्री का वितरण शीघ्र शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

समिति के जिलाध्यक्ष संजय साह ने बताया कि सस्ता गल्ला विक्रेताओं की अधिकतर मांगे पूरी कर दी गई है। जीवन बीमा और इंटरनेट खर्च का लिखित आश्वासन देते हुए, अपर आयुक्त और जिलापूर्ति अधिकारी ने त्याग पत्र वापस लेकर खाद्यान्न वितरण का अनुरोध किया है। विक्रेेताओं ने अनुरोध स्वीकार करते हुए सामूहिक त्यागपत्र वापस ले लिया है। वहां पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज वर्मा, केसर खनी, अभय साह, दिनेश गोयल, राजेंद्र बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, लक्ष्मी दत्त भट्ट, पान सिंह सांगा, भगवत सिंह बोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें