राजकीय महाविद्यालय मानिला में हुई कुमाऊं विवि की दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता में एसएसजे परिसर अल्मोड़ा विजेता और राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ उप विजेता रहे।
प्रतियोगिता में छह सदस्यीय टीम का चयन किया गया जो बुंदेलखंड में तीन अक्तूबर से होने वाली अंतर विवि प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
प्राचार्या डॉ. कमला जोशी ने बताया कि चयनित टीम में राजेंद्र सिंह राणा, विनोद सिंह, देवेंद्र कुमार, हरेंद्र, मोहन तिवारी, अमित खुल्बे शामिल हैं।
मुख्य अतिथि प्रो. अनिल जोशी, प्राचार्या डॉ. कमला जोशी, प्रतियोगिता सचिव डॉ. योगेश चंद्र ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए।
निर्णायक प्रो. अनिल जोशी, डॉ. अजय सिंह, मनी भारद्वाज थे। संचालन डॉ. गीता पंत और छात्रसंघ अध्यक्ष दीपेंद्र घुघत्याल ने किया।