फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज में एसएसजे परिसर अल्मोड़ा ने मारी बाजी

Mon, 21 Sep 2015 12:58 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, मानिला (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय मानिला में हुई कुमाऊं विवि की दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता में एसएसजे परिसर अल्मोड़ा विजेता और राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ उप विजेता रहे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में छह सदस्यीय टीम का चयन किया गया जो बुंदेलखंड में तीन अक्तूबर से होने वाली अंतर विवि प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।

प्राचार्या डॉ. कमला जोशी ने बताया कि चयनित टीम में राजेंद्र सिंह राणा, विनोद सिंह, देवेंद्र कुमार, हरेंद्र, मोहन तिवारी, अमित खुल्बे शामिल हैं।

मुख्य अतिथि प्रो. अनिल जोशी, प्राचार्या डॉ. कमला जोशी, प्रतियोगिता सचिव डॉ. योगेश चंद्र ने  विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए।

निर्णायक प्रो. अनिल जोशी, डॉ. अजय सिंह, मनी भारद्वाज थे। संचालन डॉ. गीता पंत और छात्रसंघ अध्यक्ष दीपेंद्र घुघत्याल ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें