अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नगर के एक निजी स्कूल में निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। शुक्रवार को हुई निबंध प्रतियोगिता में मानसी रौतेला ने पहला, प्रीति बनौला ने दूसरा, प्रियंका जीना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में ज्योति बिष्ट ने पहला, रोशनी रावत ने दूसरा, मेघा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। यहां अधिकार मित्र दीपा भंडारी, आशा भारती रही। संवाद