फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा की मनोरमा जोशी को मिला पीक दधीचि पुरस्कार

Thu, 21 Dec 2023 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
मनोरमा जोशी को पीक दधीचि पुरस्कार देते अतिथि। स्वंय
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दिल्ली के सीडी देशमुख ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में अल्मोड़ा की समाज सेविका मनोरमा जोशी को प्लस अप्रोच फाउंडेशन की ओर से पीक दधीचि पुरस्कार प्रदान किया गया। इससे जिले में खुशी की लहर है। मनोरमा जोशी बीते 20 वर्षों से अधिक समय से खत्याड़ी गांव के समीप मंगलदीप विद्या मंदिर संस्था चला कर दिव्यांग बच्चों का जीवन सवार रही हैं। संस्था के माध्यय दिव्यांग बच्चों को शिक्षा देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के कई तरह की हस्तशिल्प कलाओं का ज्ञान दिया जाता है। दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्य की धारा से जोड़ने के लिए उनके प्रयासों के चलते उन्हें पुरस्कृत किया गया। मशहूर हास्य कवि अशोक चक्रधर, ख्याति प्राप्त पत्रकार विनोद अग्निहोत्री, पद्मश्री अनिल जोशी, फाउंडेशन के अध्यक्ष आरसी गुप्ता और मेंटोर आशुतोष कर्नाटक ने संयुक्त रुप से उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें