फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: कैंची धाम के पास से लापता हुआ मनोज, परिजन परेशान; खाई में मिली स्कूटी, पुलिस ने सर्च अभियान किया तेज

Fri, 12 Dec 2025 02:38 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रानीखेत

सार

एक युवक रानीखेत से नैनीताल लौटते समय रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पन्याली और आसपास के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया और उसकी स्कूटी एक खाई में बरामद की।

 
विज्ञापन
मनोज कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल से रानीखेत लौट रहा एक युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों की ओर से पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पन्याली और उसके आसपास के जंगलों में सर्च अभियान चलाया। पुलिस को उसकी स्कूटी खाई में मिली है। युवक का अभी तक पता नहीं चल सका है।

मनोज कुमार अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रानीखेत में रहता है। उसकी पत्नी केंद्रीय विद्यालय में शिक्षिका है। मंगलवार को मनोज नैनीताल से रानीखेत की ओर लौट रहा था। परिजनों के मुताबिक मनोज की कैंची धाम मंदिर के पास उसकी पत्नी से अंतिम बार फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद से वह लापता है। खोजबीन के बाद जब कोई पता नहीं चला तो पत्नी ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने पन्याली क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। पुलिस को खाई में मनोज की गिरी हुई स्कूटी मिली। पुलिस ने वन्यजीव हमले की आशंका को भी ध्यान में रखकर सर्च अभियान चलाया है। पुलिस गुमशुदगी को संदिग्ध मानते हुए हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है। इधर, घर में परिजन युवक की सलामती को लेकर परेशान हैं।

पन्याली इलाके और आसपास के जंगलों में व्यापक खोजबीन की गई। युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस गुमशुदगी को संदिग्ध मानकर रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। - विमल प्रसाद, सीओ रानीखेत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें