बागेश्वर। नगर में देर रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस मामले में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। शनिवार की रात स्टेशन रोड स्थित एक होटल में दो पक्षों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को लोग जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। घायल के सिर में गंभीर चोट होने के चलते चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद जांच कार्रवाई की जाएगी। संवाद