सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। श्री गौरा भैरव मंदिर मनसारीनाला चौड़ा में देवी भागवत कथा जारी है। कथा के छठे दिन कथावाचक पंडित कैलाश जोशी ने देवी भक्ति, ज्ञान और भक्तों के उद्धार से जुड़ी कथाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण से भक्तों के सभी दुखों का निवारण होता है। वहां यजमान उमेश चंद्र लोहनी आदि रहे।