फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बजवाड़ गांव में संदिग्धावस्था में अधेड़ का शव मिला

Sun, 10 Mar 2024 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। राजस्व पुलिस क्षेत्र पिंगलों के बजवाड़ गांव में संदिग्धावस्था में एक अधेड़ का शव मिला। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया है। पटवारी राकेश कुमार आर्या ने बताया कि पटवारी क्षेत्र पिंगलों के बजवाड़ के जंगल में ग्रामीणों ने शनिवार को एक एक अधेड़ का शव देखा। सूचना मिलते ही वह राजस्व पुलिस की टीम के साथ घटना स्थल पर गए। पटवारी ने ग्रामीणों की मदद से शव की शिनाख्त की। शव बजवाड़ गांव निवासी कृष्णा दयाल (55) का है। राजस्व पुलिस ने बताया कि शव के शरीर में कई जगह पर गहरे घाव है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया है। पटवारी ने बताया कि राजस्व पुलिस को शव संदिग्धावस्था में मिला। राजस्व पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है। पटवारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने फिलहाल तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पटवारी ने बताया मृत गांव में दुकान चलाता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें