फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में होटल में ठहरे एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के एक होटल में कोटाबाग जिला नैनीताल का युवक मृत पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक घरों में सीसीटीवी लगाने के लिए यहां पहुंचा था। जिला अस्पताल के मुताबिक प्रथम दृष्टया युवक की मौत हार्टअटैक से हुई है।
विज्ञापन

हल्द्वानी के कोटाबाग से सीसीटीवी लगाने अल्मोड़ा पहुंचा एक युवक होटल में मृत मिला। कोटाबाग निवासी नारायण सिंह बिष्ट (42) पुत्र धन सिंह होटल और घरों में सीसीटीवी तथा इंटरकॉम लगाते थे। मंगलवार शाम वह अपने दोस्त के साथ यहां पहुंचे। दोनों नगर के एक होटल में ठहरे। बुधवार सुबह नारायण बाथरूम गए। काफी देर बाद भी जब वह बाहर नहीं आए तो उनके साथी ने होटल कर्मियों को सूचना दी। होटल कर्मियों ने बाथरूम का दरवाजा खोला। अंदर नारायण अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और परिजनों अल्मोड़ा रवाना हुए।
विज्ञापन

कोट- शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रथम दृष्टया युवक की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
सतीश चंद्र कापड़ी, एसआई, कोतवाली, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें