फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: महिला के साथ मारपीट मामले में केस

Sun, 24 Dec 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जैंती तहसील के अंतर्गत महिला के साथ मारपीट मामले में करीब छह दिन बाद मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जैंती तहसील के भाबू गांव निवासी भगवती देवी 17 दिसंबर की शाम जैंती बाजार से घर जा रही थी। आरोप है कि बांजधार के पास रास्ते में मल्ला बिनौला के तोक बांजधार निवासी नवीन राम ने पीड़िता पर हमला कर उसे घायल कर दिया। सीओ विमल कुमार ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ आइपीसी की धारा- 323, 392 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें