फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नशे में कार चलाकर बरातियों की जान जोखिम में डालने वाला धरा

विज्ञापन
अल्मोड़ा में सीज की गई कार। संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एक चालक पांच बरातियों की जान जोखिम में डालकर नशे में वाहन चला रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार को सीज कर दिया है। कार में सवार पांचों बरातियों को अन्य वाहनों से भेजा गया।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने लोधिया में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने बरात में शामिल एक कार को रोका तो चालक राजेंद्र सिंह जीना निवासी मौना नैनीताल नशे में मिला। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया। वाहन में सवार पांच बरातियों को अन्य वाहन की व्यवस्था कर गंतव्य के लिए रवाना किया।
वहीं, नगर के केएमओयू स्टेशन में मुखानी हल्द्वानी निवासी चिरंजीव पांडे नशे में धुत होकर बुलेट को तेज रफ्तार दौड़ा रहा था। उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर बुलेट सीज कर दी। एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने कहा कि नशे में वाहन चलाने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें