रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लॉक के सुदूरवर्ती कारचुली निवासी 104 वर्षीय मालती आमा का निधन हो गया। उनकी बहू देवकी बिष्ट कारचुली की प्रधान हैं। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं।
इधर, उनके निधन पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने गहरी संवेदना जताई है। वे अपने पीछे तीन पुत्र और दो पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। अंत्येष्टि में कई लोगों ने शिरकत की। उनके पुत्र शिवराज सिंह ने बताया कि वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं।