द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए एएसपी हरबंस सिंह ने बुधवार को कोतवाली द्वाराहाट का औचक निरीक्षण किया। त्योहारी सीजन में भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, गश्त बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी जारी किए। उन्होंने नवनिर्मित टाइप-2 आवासों का भी जायजा लिया और कार्यदायी संस्था को उच्च गुणवत्ता के साथ शेष निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर चौकी प्रभारी बग्वाली पोखर हरविंदर कुमार सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।