फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दो वाहन दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

Thu, 15 Feb 2024 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं दो वाहन दुर्घटनाओं की जिला मजिस्ट्रेट विनीत तोमर ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि 18 जनवरी 2024 को तहसील स्याल्दे के अंतर्गत वल्मरा-तामाढौन में पिकअप वाहन संख्या यूके 03 सीए 1820 दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस घटना में वाहन में सवार दो लोगों की मौत हुई थी। इस घटना की जांच के लिए एसडीएम भिकियासैंण को जांच अधिकारी नामित किया गया है। इसी दिन नगर के जाखनदेवी में बाइक संख्या यूके-01सी-2519 दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, इसमें चालक की मौत हो गई थी। इस घटना की जांच की जिम्मेदारी एसडीएम सदर को दी गई है। उन्होंने दोनों अधिकारियों से 15 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें