फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सफाई कर्मी की मौत मामले की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के लोअर माल रोड स्थित अंतरराज्यीय बस अड्डे में रोडवेज की बस से कुचलकर एक सफाई कर्मचारी की मौत के मामले की जांच एसडीएम सदर जयवर्धन शर्मा कर रहे हैं। 18 जुलाई को लोअर माल रोड स्थित अंतरराज्यीय बस अड्डे में रोडवेज की बस संख्या यूके-07-पीए-4449 की टक्कर से सफाई कर्मचारी विकास उर्फ विक्की टायर के नीचे आ गया था। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच अधिकारी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति 15 दिन के भीतर किसी भी कार्य दिवस पर उप जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय अल्मोड़ा में इस संबंध में जानकारी दे सकता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें