जिला मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सुमन ने पांच अप्रैल को रामनगर-रानीखेत मार्ग पर रीची के पास हुई कुमाऊं आदर्श यातायात सहकारी समिति की बस यूए 04/डी 0531 की दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। डीएम ने बताया कि दुर्घटना की जांच रानीखेत के एसडीएम को सौंपी गई है। उनसे 20 दिन में जांच पूरी करने को कहा गया है। इस बस दुर्घटना में 26 लोग घायल हुए थे। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी।