अल्मोड़ा। रेडक्रॉस सोसाइटी ने मंगलवार को अल्मोड़ा बाजार और अस्पताल में कोरोना के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। सदस्यों ने इस दौरान लोगों को मास्क, सैनिटाइजर बांटे और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की। वहां चेयरमैन मनोज सनवाल, डॉ. जेसी दुर्गापाल, दीप जोशी, गिरीश धवन, संदीप नयाल मौजूद रहे। संवाद