फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत के सुदूर गांवों में गहराया रसोई गैस सिलिंडरों का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लॉकडाउन में सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस सिलिंडरों की समस्या खड़ी हो गई है। तहसील के सुदूरवर्ती कुंवाली क्षेत्र के कई गांवों में सिलिंडर नहीं पहुंच पा रहे हैं। क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों ने डीएम नितिन सिंह भदौरिया से मुलाकात कर व्यवस्था बनाने की मांग उठाई है। न्याय पंचायत कुंवाली के सिराड़, बगड़वार, रोलाखरक, मल्यालगांव, गुमोड़ी, दैना, मुझोली, भिटारकोट, लालर, मदनपुर, कुलसीवी, खोल्टा, बगथल, कफुवाढोन, भेटूली, नैणी डाक, नैणी, लोहाली, बूंगा लीलाड़ी, सुतरगांव, पांखू आदि गांवों में पिछले लंबे समय से रसोई गैस सिलिंडरों की कमी है। बीडीसी सदस्य दीपक कन्नू शाह ने कहा कि ग्रामीणों की लकड़ी पर निर्भरता बढ़ रही है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचने का खतरा है। लॉकडाउन में इन गांवों में भी सिलिंडर पहुंचाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रधान रेनू देवी, दीपा अधिकारी, प्रेमा मेहरा, चंपा देवी, रेखा देवी आदि भी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें