रानीखेत के सरना गार्डन में जनरल स्टोर को बंद कराती पुलिस और प्रशासन की टीम।
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत में दो जनरल स्टोरों को कराया बंद
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन चल रहा है, लेकिन रानीखेत में कुछ दुकानदार गैर जरूरी सामान की दुकानों को खोलने से बाज नहीं आ रहे हैं। सरना गार्डन क्षेत्र में दो जनरल स्टोर बुधवार को खुले थे। सूचना के बाद एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने सरना गार्डन इलाके में टीम भेजकर दोनों दुकानों को बंद कराया और उन्हें कड़ी हिदायत भी दी।
फोटो: 01 आरकेटी 01पी: