फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक की अनुमति पर हल्द्वानी से रानीखेत आ रहे पांच लोगों को किया क्वरंटीन, चालक के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एक युवक की अनुमति पर चार अन्य लोगों को हल्द्वानी से रानीखेत लाने वाले युवक को पुलिस ने पिलखोली में पकड़ लिया। कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांचों लोगों को संस्थागत क्वारंटीन भेजा गया है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को पिलखोली बैरियर पर अल्टो कार यूके 01 सी 2674 को रोका गया। कार चालक शुभम साह के पास गोलूछीना से हल्द्वानी आने जाने का पास था लेकिन उस वाहन में सवार चार अन्य लोगों के पास कोई अनुमति नहीं थी। चालक अपनी अनुमति का गलत फायदा उठा कर हल्द्वानी से चार अन्य लोगों को भी रानीखेत की ओर ला रहा था। इस दौरान शुभम के खिलाफ लॉकडाउन के नियमों की अनदेखी करने पर धारा 269/270/180 भादवि, 51(बी) आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2/3 महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें