फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown: नदियों में नहा रहे लोग, टूट रहा सोशल डिस्टेंस

Wed, 08 Apr 2020 11:08 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चल रहे लॉकडाउन किया गया है, ताकि लोग अपने घरों में रहें और सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे। इसके बावजूद लोग नदियों में नहाने से बाज नहीं आ रहे हैं। कई बार तो नदियों के किनारे काफी भीड़ जमा होने की शिकायत भी मिल रही है।

विज्ञापन


तीन दिन पहले भिकियासैंण के निकट रामगंगा नदी में डूबकर तीन युवकों की मौत भी हो गई थी। पिछले कुछ दिन से गर्मी शुरू होने के साथ ही घाटी वाले इलाकों में युवा नदियों में नहाने पहुंच रहे हैं। खास तौर पर आबादी से दूर के क्षेत्रों में लोग लॉकडाउन की भी परवाह नहीं कर रहे हैं।

बता दें कि तीन दिन पहले भिकियासैंण के निकट नदी में नहाने गए तीन युवकों की डूबकर मौत हो गई थी। इधर अल्मोड़ा के निकट भैसोड़ा नामक स्थान में भी हर रोज युवा लॉकडाउन के दौरान स्वाल नदी में नहाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


कोसी औऱ अन्य नदियों में भी युवाओं के नहाने पहुंचने की सूचनाएं मिल रही हैं, जिससे घटनाओं की आशंकाएं बनी रहती हैं। लोगों ने ग्रामीण इलाकों में राजस्व पुलिस की मदद से लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने की मांग की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें