रानीखेत के देना गांव में कैलाश को दवा उपलब्ध कराते कन्नू साह।
- फोटो : AMAR UJALA
रानीखेत। लॉकडाउन के चलते सुदूर ग्रामीणों को दिक्कतें होने लगी हैं। खास तौर पर बीमार लोगों के सम्मुख दवा लेने की परेशानी है। जिन घरों में केवल बुजुर्ग रहते हैं वो और भी परेशान हैं। इनकी मदद को भी जागरूक लोग आगे आ रहे हैं। रानीखेत तहसील के सुदूरवर्ती देना गांव में टीबी से पीड़ित कैलाश की दवा खत्म हो गई थी। वह लंबे समय से दवा नहीं ले पा रहे थे। दवा केवल रानीखेत में मिलती है। ऐसे में छेत्र पंचायत सदस्य दीपक कन्नू साह ने गांव जाकर उनका हाल चाल पूछा और एक दिन पूर्व किसी तरह 40 किमी दूर रानीखेत आकर उनके लिए एक माह की दवा का इंतजाम किया। कैलाश के परिजनों ने साह का आभार जताया।