अल्मोड़ा। अत्यधिक बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। मलबा आने से जिले में दो मार्गों पर यातायात बाधित रहा। आवाजाही में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
सोमवार की तड़के तीन बजे से बारिश शुरु हुई। लगातार बारिश के चलते मासी-जालली- पंतकोटुली मुख्य जिला मोटर मार्ग और ईडा-जौरासी ग्रामीण मोटर मार्ग पर मलबा आ गया। इससे दोनों सड़कों पर यातायात ठप हो गया है। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों से जूझना पड़ा। बारिश के दौरान ग्रामीण इलाकों में कई सड़कें जल भराव से तलैया बन गई। सड़क में बने गड्ढों में पानी भरने से वह दिखाई नहीं दिए। इस कारण कई दोपहिया चालक रपटने से चोटिल हुए। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा।
बीते 24 घंटे में वर्षा की स्थिति मिमी में
अल्मोडा- 58.0 मिमी
रानीखेत -17.0 मिमी
चौखुटिया- 5.0 मिमी
सोमेश्वर- 8.0 मिमी
द्वाराहाट- 20.5 मिमी
भिकियासैंण- 7.0 मिमी
ताकुला -15.0 मिमी
सल्ट- 13.5 मिमी
जैंती- 17.0 मिमी
मासी - 25.3 मिमी
शीतलाखेत -11.0 मिमी
भैंसियाछाना- 17.0 मिमी