फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: महिला अस्पताल अल्मोड़ा में कई पद खाली

Wed, 05 Jul 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर स्थित महिला अस्पताल कार्मिकों की कमी से जूझ रहा है। यहां निश्चेतक न होने से ऑपरेशन करने मुश्किल हो रहे हैं। कई बार मरीजों को हायर सेंटर रेफर करना पड़ रहा है। इससे मरीजों समेत तीमारदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में सृजित मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका और निश्चेतक का एक-एक पद खाली है। स्त्री रोग विशेषज्ञ और सिस्टर के पांच-पांच स्वीकृत पदों में से एक-एक, वार्ड आर्या के सात पदों में से पांच पद खाली हैं। अस्पताल में सोमेश्वर, ताकुला, कोसी, धौलादेवी, लमगड़ा समेत कई स्थानों से मरीज उपचार कराने आते हैं। निश्चेतक न होने से कई बार सिजेरियन ऑपरेशन करने मुश्किल हो रहे हैं। ऐसे में मरीजों और प्रसव पीड़िताओं को हायर सेंटर रेफर करना मजबूरी बन गया है।




नर्सिंग अधिकारी की कमी से मरीज परेशान

अल्मोड़ा। अस्पताल में नर्सिंग अधिकारियों की भी कमी है। नर्सिंग अधिकारी (उपचारिका) के 11 पद सृजित हैं जिसके सापेक्ष आठ पद खाली हैं। इससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चीफ फार्मासिस्ट के तीन स्वीकृत पदों में से एक पद खाली है।
विज्ञापन




महिला अस्पताल में खाली पदों पर नियुक्ति शासन स्तर से ही संभव है। मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। - डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें